June 8, 2026

जुगसलाई में जनहित में फायर ब्रिगेड सबस्टेशन की मांग,विधायक मंगल कालिंदी ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Screenshot_20260608_224145_WhatsApp

सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर : जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी ने मंगलवार को रांची विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त फायर ब्रिगेड सबस्टेशन की स्थापना की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा. इसके माध्यम से विधायक ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में हाल के वर्षों में अग्निकांड की घटनाओं में लगातार वृद्धि हुई है. जुगसलाई एक घनी आबादी वाला तथा प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र है, जहां बड़ी संख्या में दुकानें, गोदाम और आवासीय परिसर है. इसके बावजूद क्षेत्र में फायर ब्रिगेड स्टेशन की व्यवस्था नहीं होने के कारण आग लगने की घटनाओं में दमकल वाहनों के पहुंचने में विलंब होता है, जिससे लोगों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है.उन्होंने अवगत कराया कि आग लगने की स्थिति में समय पर राहत एवं बचाव कार्य नहीं होने से लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हो चुका है. ऐसी परिस्थितियों को देखते हुए जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस फायर ब्रिगेड सबस्टेशन का निर्माण अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि सबस्टेशन के निर्माण की प्रक्रिया पूरी होने तक अंतरिम व्यवस्था के रूप में जुगसलाई क्षेत्र में कम से कम दो दमकल वाहनों की स्थायी तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जाए, ताकि आपदा की स्थिति में लोगों के जान-माल की सुरक्षा की जा सके.

You may have missed