कैरव अपहरण कांड में संलिप्त अपराधियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ , तीन अपराधी घायल ,बाल बाल बचे बिष्टुपुर थाना प्रभारी
सर्च न्यूज : सच के साथ :
पुलिस तीनों अपहरणकर्ताओं से गहन पूछताछ कर रही थी. अपराधियों ने कैरव के अपहरण के बाद शहर छोड़ने से पहले सोनारी साईं मंदिर के पास झाड़ियों में हथियार छिपा रखा है. यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस देर रात तीनों को लेकर मौके पर पहुंची थी.इसी दौरान अपराधी गुड्डू ने बिस्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे के बॉडीगार्ड की कारबाईन छीन ली और पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना में बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे बाल-बाल बच गए. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी पांच राउंड गोली चलाई जिससे तीनों घायल हुए है। ।
पुलिस ने मौके से खोखा बरामद किया है. तीन पिस्तौल भी बरामद किया गया है. वहीं सभी घायल अपराधियों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां कड़ी सुरक्षा के बीच उनका उपचार चल रहा है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीनों अपराधियों की लंबे समय से पुलिस को तलाश थी और अपहरण व फिरौती जैसे मामलों में इनकी संलिप्तता रही है. बिहार और झारखंड में इनके नेटवर्क की भी जांच की जा रही है.
