March 29, 2026

“काव्य कलश” सह व्याकरणाचार्य किशोरीदास वाजपेयी की जयंती

IMG-20251215-WA0011

● बिस्टुपुर तुलसी भवन

hemkund-public-school

जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक “काव्य कलश ” सह हिन्दी के ख्यातिलब्ध साहित्यकार एवं सुप्रसिद्ध व्याकरणाचार्य आचार्य किशोरी दास वाजपेयी की जयंती समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के उपाध्यक्ष राम नन्दन प्रसाद तथा संचालन साहित्य समिति की उपाध्यक्ष डाॅo वीणा पाण्डेय ‘भारती’ ने की. जबकि धन्यवाद ज्ञापन तुलसी भवन कार्यकारिणी के प्रसन्न वदन मेहता ने किया.
दीप प्रज्वलन के साथ समारोह की शुरुआत हुई. सरस्वती वंदना सुदीप्ता जेठी राउत ने प्रस्तुत किया. स्वागत वक्तव्य साहित्य समिति की मार्गदर्शिका डाॅo रागिनी भूषण ने दिया. तत्पश्चात आचार्य किशोरी दास वाजपेयी का साहित्यिक जीवन परिचय सुरेश चन्द्र झा ने प्रस्तुत किया. ‘काव्य कलश’ के मौके पर शहर के कुल 35 कलमकारों ने स्वरचित काव्य पाठ किया.
काव्य पाठ करने वालों में कैलाशनाथ शर्मा गाजीपुरी, डाॅ० अनिता निधि, सुशांत कुमार, मनीष कुमार पाठक, डाॅ० उदय प्रताप हयात, यमुना तिवारी व्यथित, पुष्पलता कुमारी, भंजदेव देवेन्द्र कुमार ‘व्यथित’, निशांत सिंह, आलोक मंजरी, वीणा कुमारी, वसंत जमशेदपुरी, सुरेश चन्द्र झा , प्रतिभा प्रसाद कुमकुम, विद्या शंकर विद्यार्थी, शिवनन्दन सिंह, सुदीप्ता जेठी राउत, शिप्रा सैनी मौर्या, विनोद बेगाना, शकुंतला शर्मा, शुभम् कुमार पाण्डेय, संदीप सिंह गौतम, हरिहर राय चौहान, हरभजन सिंह रहबर, डाॅo संजय पाठक स्नेही, सुदीप्ता जेठी राउत, बलविन्दर सिंह, कुमार राजेन्द्र गोस्वामी, प्रणति शरण, हरिकिशन चावला, मुरलीधर केडिया, लक्ष्मी सिंह रुबी प्रमुख रहे. जबकि तुलसी भवन के न्यासी मुरलीधर केडिया, साहित्य समिति के अध्यक्ष डाॅo प्रसेनजित तिवारी, सचिव डाॅ० अजय कुमार ओझा एवं प्रसन्न वदन मेहता उपस्थिति सराहनीय रही.

You may have missed