March 26, 2026

Assam Assembly Election : असम के चुनावी रण में Khunti की धमक, JMM के स्टार प्रचार MLA सुदीप गुड़िया व राम सूर्या मुंडा गुवाहाटी रवाना

MLA Sudip Guriya and Ram Sury Munda (File Photo)

MLA Sudip Guriya and Ram Sury Munda (File Photo)

Khunti : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपनी चुनावी बिसात बिछा दी है। इसी कड़ी में पार्टी की केंद्रीय समिति ने खूंटी जिले के दो प्रमुख चेहरों तोरपा के विधायक सुदीप गुड़िया और खूंटी के विधायक राम सूर्या मुंडा को ‘स्टार प्रचारक’ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। यह निर्णय न केवल दोनों विधायकों की बढ़ती राजनीतिक कद को दर्शाता है, बल्कि असम के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में झामुमो की गहरी पैठ बनाने की रणनीति का भी हिस्सा है।

गुरुवार सुबह वायुमार्ग से गुवाहाटी के लिए किया प्रस्थान

पार्टी की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद, दोनों विधायक गुरुवार की सुबह रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से वायुमार्ग द्वारा असम की राजधानी गुवाहाटी के लिए रवाना हो गए। असम प्रवास के दौरान वे पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में धुआंधार चुनाव प्रचार करेंगे और जनसभाओं को संबोधित करेंगे। झामुमो नेतृत्व ने उनकी जबरदस्त जमीनी पकड़, जनसंपर्क और आदिवासी अस्मिता से जुड़े मुद्दों पर उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें इस राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा बनाया है।

hemkund-public-school

खूंटी का बढ़ता राजनीतिक कद और आदिवासी संघर्ष की पहचान

खूंटी की राजनीति हमेशा से संघर्ष, जल-जंगल-जमीन और जनसरोकारों की प्रयोगशाला रही है। ऐसे में यहाँ के दोनों विधायकों का असम जैसे महत्वपूर्ण राज्य के चुनाव प्रचार में स्टार प्रचारक के रूप में जाना एक बड़ा राजनीतिक संकेत है। यह दर्शाता है कि झामुमो अब झारखंड की सीमाओं के बाहर भी अपनी संगठनात्मक शक्ति और खूंटी मॉडल को मजबूती से पेश कर रहा है। राजनीतिक गलियारों में इसे खूंटी की बढ़ती व्यापक राजनीतिक उपस्थिति के रूप में देखा जा रहा है।

विधायकों ने जनता को किया आश्वस्त- क्षेत्र का विकास नहीं रुकेगा

असम में लगभग एक सप्ताह के चुनावी प्रवास को ध्यान में रखते हुए सुदीप गुड़िया और राम सूर्या मुंडा ने अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों की जनता को विशेष संदेश दिया है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि उनके प्रवास के दौरान विकास कार्यों और जनहित की योजनाओं में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी।

विधायकों ने कहा कि वे डिजिटल माध्यमों और मोबाइल के जरिए लगातार अपने क्षेत्र के लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों के संपर्क में रहेंगे। किसी भी जरूरी मामले में त्वरित निर्णय लिए जाएंगे। साथ ही, उन्होंने आम जनता से अपील की है कि अति-आवश्यक कार्यों के लिए वे उनके अधिकृत विधायक प्रतिनिधियों से संपर्क कर समस्याओं का समाधान करा सकते हैं।

Also Read : Jharkhand DGP Ramnavmi Meeting : रामनवमी को लेकर रांची में अलर्ट, डीजीपी ने की शहर की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

You may have missed