March 28, 2026

कंपनी का जर्जर क्वार्टर बना ‘नशे का अड्डा’

IMG-20260119-WA0007

पुलिस ने बरामद किया 100 पुडिय़ा ब्राउन शुगर, एक पुरुष व एक महिला गिरफ्तार

hemkund-public-school

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला और एक पुरुष को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत की गई है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को 19 जनवरी को करीब साढ़े दस बजे गुप्त सूचना मिली थी कि एग्रिको गोलचक्कर से भालूबासा के बीच जर्जर क्वार्टरों में कुछ लोग अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री कर रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक मु0-01 के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी के दौरान भालूबासा टीओपी से पहले स्थित जर्जर क्वार्टरों की तलाशी ली गई, जहां एक महिला और एक पुरुष को संदिग्ध हालत में पाया गया. पुलिस को देखकर दोनों भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल साण्डि (पिता- स्व. राजेश साण्डिल, निवासी बागुननगर रोड नंबर-03, थाना सिदगोड़ा) और प्रीति कुमारी (उम्र 27 वर्ष, पति अंकु सिका, निवासी छायानगर, थाना सीतारामडेरा) के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान राहुल साण्डिल के पास से 25 पुडिय़ा ब्राउन शुगर, जिसका वजन 6 ग्राम है, और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया. वहीं प्रीति कुमारी के पास से 75 पुडिय़ा ब्राउन शुगर, जिसका वजन 17 ग्राम है, एक मोबाइल फोन और 5,480 रुपये नगद बरामद किए गए. बरामद सभी सामानों को विधिवत जप्त कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. इस मामले में सिदगोड़ा थाना कांड संख्या 10/26, दिनांक 19.01.26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 17(ए), 21(ए), 22(ए) और 29 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है.

You may have missed