May 13, 2026

सफाई व नारी सशक्तिकरण थीम पर मनेगा गणतंत्र दिवस

IMG-20260120-WA0000

जमशेदपुर : आदित्यपुर के परमाणु नगर सोसाइटी के प्रतिनिधिमंडल की बैठक हुई, जिसमें बताया गया कि इस बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर सफाई थीम एवं नारी सशक्तिकरण को प्रमुखता दी जाएगी. महिलाओं द्वारा ही पूरे कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा एवं भारत माता की पूरी कहानी बताई जाएगी. इसके उपरांत पूरा सप्ताह स्वच्छता को लेकर एक अभियान चलाया जाएगा. बैठक में राहुल कुमार (संरक्षक), मिथलेश सिंह, वी.डी. प्रसाद, एस.के. चौबे, मनीष कुमार, किशोर प्रसाद, डी.पी. सिंह, प्रकाश सिंह, अजीत सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे. वहीं महिलाओं में वीवा सिंह, रीना सिंह, पूजा, सीमा एवं सविता सिंह सहित अन्य महिला निवासी भी मौजूद रहीं.

You may have missed