Kolhan University: कोल्हान विश्वविद्यालय में महिंद्रा प्राइड क्लासरूम के सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, प्रशिक्षुओं को वितरित किए गए प्रमाण पत्र
सर्च न्यूज: सच के साथ: कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा में महिंद्रा प्राइड क्लासरूम द्वारा एक सप्ताह का सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 40 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं, विशेषकर छात्राओं, को रोजगारपरक कौशल एवं व्यक्तित्व विकास से जोड़ना था।प्रमाण पत्र वितरण समारोह की मुख्य अतिथि कोल्हान विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता थीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप मेंu विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. रंजीत कर्ण उपस्थित रहे। समारोह के दौरान सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार प्रशिक्षुओं को “बेस्ट ट्रेनी अवार्ड” से सम्मानित किया गया। सम्मानित प्रशिक्षुओं में —नेहा — गणित स्नातकोत्तर विभागराखी कुजूर — स्नातकोत्तर भूगोल विभागपूनम सामद — टाटा कॉलेजममता पूर्तिशामिल रहीं।इस अवसर पर सामाजिक विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता डॉ. परशुराम सियाल, मानविकी संकाय के अधिष्ठाता डॉ. तपन खानरा तथा विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल के प्रभारी निदेशक डॉ सुनीता कुमारी भी उपस्थित रही, साथ ही राज्य स्तरीय प्रशिक्षक अमित कुमार, नांदी फाउंडेशन ने प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित अनुभव एवं जानकारी साझा की।महिंद्रा प्राइड क्लासरूम, महिंद्रा समूह की एक CSR आजीविका पहल है, जिसे नांदी फाउंडेशन द्वारा संचालित किया जाता है। इसके अंतर्गत सरकारी महाविद्यालयों, आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक संस्थानों के विद्यार्थियों, विशेष रूप से युवा महिलाओं, को 40 से 120 घंटे का अल्पकालिक रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, ताकि वे बेहतर रोजगार अवसरों के लिए तैयार हो सकें।
