March 28, 2026

करीम सिटी कॉलेज में उद्यमशील सोच को मिला नया आयाम

IMG-20260120-WA0012

● विद्यार्थियों के लिए एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम

hemkund-public-school

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज के डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन और करियर
प्लानिंग और प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य छात्रों को सरकारी नीतियों, स्टार्टअप फंडिंग, मुद्रा योजना और एम एस एम ई पंजीकरण के बारे में जानकारी दी गई. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रविशंकर प्रसाद (महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र) थे जिन्होंने छात्रों को बताया कि आज के दौर में रोजगार खोजने के बदले रोजगार सृजन करना चाहिए ओर उद्यमिता केवल पूंजी पर नहीं बल्कि विचार, नवाचार और धैर्य पर आधारित होती है.
श्री प्रसाद ने डिजिटल तकनीक की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए ऑनलाइन मार्केटिंग, डिजिटल प्लेटफॉर्म, ई कॉमर्स को अपनाने की सलाह दी. इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और छात्रों को बताया कि आज के वैश्विक परिदृश्य में उद्यम के महत्व को समझ कर खुद को आने वाले चुनौतियों के लिए तैयार करना होगा. संकाय अध्यक्ष डॉ आफताब आलम ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान कर उन्हें वास्तविक दुनिया से अवगत कराते हैं. संकाय के सभी शिक्षक, छात्रों ने कार्यक्रम में भाग लिया. कार्यक्रम का संचालन वंदना और आयुष अमन तथा धन्यवाद ज्ञापन नालेन ने किया.

You may have missed