May 13, 2026

गणतंत्र दिवस परेड की तैयारी शुरू, 24 को फुल ड्रेस रिहर्सल

IMG-20260120-WA0011

जमशेदपुर : गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर परेड में शामिल टुकड़ियों का रिहर्सल आज से शुरू हो गया है. परेड रिहर्सल में जैप-6 की एक प्लाटून, दो प्लाटून जिला पुलिस बल, जिला गृह रक्षक की एक प्लाटून तथा एनसीसी ब्वॉयज एवं गर्ल्स और स्काउट एंड गाइड के दो प्लाटून शामिल हुए. परेड का रिहर्सल 20 और 21 जनवरी को पुलिस लाइन, गोलमुरी में तथा 22 जनवरी को गोपाल मैदान और इसके बाद 24 जनवरी को गोपाल मैदान में ही फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की जाएगी जिसका निरीक्षण उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा.

You may have missed