May 13, 2026

एनईपी निदेशक ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

IMG-20260120-WA0010

● आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को दिया निर्देश

जमशेदपुर : समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में निदेशक एनईपी संतोष गर्ग ने विभिन्न प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र से आए नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना. इस दौरान नागरिकों द्वारा झारखंड आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र, किरायेदार द्वारा घर खाली नहीं करने की शिकायत, पति द्वारा मानसिक प्रताड़ना की शिकायत, घर से बेदखल करने, घर पर अवैध कब्जा, भूमि विवाद, लगान का भुगतान, रोजगार, स्कूल में नामांकन, शस्त्र लाइसेंस, पूर्वजों के जमीन पर अवैध कब्जा, पेंशन, जमीन अधिग्रहण, झारखंड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना का लाभ समेत जनहित से जुड़ी अन्य समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन समर्पित किए गए.
निदेशक एनईपी द्वारा सभी नागरिकों की समस्याओं को क्रमवार सुनते हुए प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को अग्रसारित कर स्पष्ट निर्देश दिया गया कि प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें. कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान भी किया गया. सभी विभागीय पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि जन शिकायत निवारण दिवस में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता से करें. विभागीय समीक्षा के क्रम में जनशिकायत में प्राप्त आवेदनों की भी समीक्षा नियमित की जा रही है ताकि जनसमस्याओं का समाधान त्वरित रूप से किया जा सके.

You may have missed