May 22, 2026

मदरसों में भी गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’, पश्चिम बंगाल सरकार का बड़ा फैसला

1779353378480

एक विचार जो बदल दे जिंदगी: पश्चिम बंगाल सरकार ने अब राज्य के सभी मान्यता प्राप्त मदरसों में भी ‘वंदे मातरम्’ गाना अनिवार्य कर दिया है। सुबह की प्रार्थना सभा में छात्रों को राष्ट्रीय गीत गाना होगा। इससे पहले सरकार ने राज्य के स्कूलों में भी इसे अनिवार्य किया था।

अल्पसंख्यक मामलों और मदरसा शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, यह नियम सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त सभी मान्यता प्राप्त मदरसों पर लागू होगा। सरकार का कहना है कि इसका उद्देश्य छात्रों में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को मजबूत करना है।

इस फैसले के बाद राज्य में राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। कुछ लोग इसे राष्ट्रीय एकता की दिशा में अहम कदम बता रहे हैं, तो वहीं कुछ वर्गों में इसको लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

फिलहाल, सरकार ने साफ कर दिया है कि आदेश का पालन सभी संस्थानों को करना होगा और जल्द ही इसे पूरी तरह लागू किया जाएगा।

You may have missed