March 28, 2026

नामदा काली मंदिर पहुंचे मथारु, अतिक्रमण हटाने का निर्देश

IMG-20260110-WA0001

मंदिर कमिटी व बस्तीवासी भी मिले, बताई समस्या

hemkund-public-school

जमशेदपुर : झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू ने शहर प्रवास के दौरान शुक्रवार को नामदा बस्ती काली मंदिर का दौरा किया. मंदिर के आसपास लगातार अतिक्रमण से लोगों में काफी रोष है. श्री मथारू ने स्थल निरक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी जमशेदपुर अक्षेस के नगर आयुक्त कृष्ण कुमार, स्पेशल ऑफिसर विश्वजीत, जुस्को अधिकारी निर्मल कुमार को निर्देश दिया कि मंदिर के आसपास से अतिक्रमण अविलंब हटाया जाय. मंदिर एवं आस पास की सडक़ में पेवर ब्लॉक बिछाया जाय एवं फूलों से मंदिर का सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाय. उपस्थित अधिकारियों ने जल्द इस पर कार्य शुरू करवाने का भरोसा दिलाया. स्थल निरक्षण में दौरान हिन्दू मंदिर कमिटी नामदा बस्ती के पदाधिकारी ने मुलाकात किया. इस अवसर पर सामंता कुमार, आमयो ओझा, पीयूष, ज्ञानेंद्र मालाकार, चंदन घोष, नेबेन्दू दास गुप्ता, अरुण सरकार सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे.

You may have missed