May 13, 2026

न्युवोको के शिविर में 60 ने किया रक्तदान

IMG-20260110-WA0002

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट (सीएसआर) गतिविधि के तहत उत्तर पूर्वी गदड़ा पंचायत मंडप में रक्तदान शिविर का आयोजन किया. पंचायत समिति सदस्य बिरजू पात्रो के नेतृत्व में आयोजित उक्त शिविर में कुल 60 यूनिट रक्त संग्रह हुआ. शिविर में बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, झामुमो केंद्रीय सदस्य दुबराज और अन्य उपस्थित रहे. सभी अतिथियों ने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए रक्तदान को मानवता की सेवा का सर्वोत्तम माध्यम बताया.
इस अवसर पर बिरजू पात्रो ने न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड के सहयोग के लिए आभार जताया. रक्तदान शिविर में कृष्णा दास, मंगल हेम्ब्रम, नंदकिशोर बेसरा, कानाराम बेसरा, मिर्जा हेम्ब्रम, सुमित भक्त, पावन सामद, विश्वनाथ सोरेन सहित कई नागरिकों ने हिस्सा लिया. इसे सफल बनाने में पूर्व पंचायत समिति सदस्य विश्वजीत भगत, सोमवारी पात्रो और कृष्णा दास ने अहम भूमिका निभाई.

You may have missed