नशे के विरुद्ध सरकार की सख्त पहल‚ ‘मानस’ पोर्टल से मिलेगी 24×7 मदद
जमशेदपुर : नशीली दवाओं के अवैध व्यापार और दुरुपयोग के विरुद्ध एक सशक्त पहल करते हुए भारत सरकार ने राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन पोर्टल ‘मानस’ की शुरुआत की है.
बताया कि ‘मानस’ पोर्टल का उद्देश्य समाज को मादक द्रव्यों की गिरफ्त से मुक्त करना तथा एक नशामुक्त भारत की ओर सशक्त कदम बढ़ाना है. ज़िला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की कि वे इस पहल का लाभ उठाएं और नशे के विरुद्ध इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं.राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन – 1933 (टोल फ्री) के अलावा जिला स्तर पर टोल फ्री नंबर 112 एवं पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 0657-2431028 पर नशा संबंधी गतिविधियों की जानकारी दे सकते हैं.
