विश्व पर्यटन दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
जमशेदपुर। विश्व पर्यटन दिवस 2025 के अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी सह जिला पर्यटन नोडल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की और डीएलटीएस, पूर्वी सिंहभूम के मनीष जोंको के मार्गदर्शन में करीम सिटी कॉलेज, साकची में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह, ऊर्जा और रचनात्मकता के साथ भाग लिया। अपनी कलाकृतियों के माध्यम से उन्होंने पूर्वी सिंहभूम की सांस्कृतिक समृद्धि और प्राकृतिक सुंदरता को उत्कृष्ट रूप से दर्शाया।



