पतंजलि योग परिवार ने गीता नंदी को दी योगमय श्रद्धांजलि
जमशेदपुर। पतंजलि योग परिवार, पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में टेल्को रीक्रिएशन क्लब में एक दिवसीय विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में योग शिक्षिका एवं महिला पतंजलि योग समिति की पूर्व जिला संगठन मंत्री स्व. गीता नंदी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शिविर में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार ने कहा कि स्व. नंदी पतंजलि परिवार की एक कर्मठ कार्यकर्ता थीं। असाध्य किडनी रोग से पीड़ित होने के बावजूद, उन्होंने लगभग 10 वर्षों तक इस गंभीर बीमारी का डटकर मुकाबला किया। अत्यंत पीड़ा में भी वह मुस्कुराते हुए लोगों की सेवा में तत्पर रहती थीं।” उन्होंने बताया कि 4 सितंबर को कोलकाता में उनका निधन हो गया। पतंजलि योग परिवार उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है और ईश्वर से उनके चरणों में स्थान प्रदान करने की कामना करता है।

