“फिट इंडिया कार्यक्रम” के तहत विद्यार्थियों ने की साइक्लिंग
जमशेदपुर : रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, गीतिलता में आज ‘संडे ऑन साईकिल’ कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2019 में शुरू किए गए “फिट इंडिया मूवमेंट” के अंतर्गत यह पहल थी. इस साइकिलिंग का उद्देश्य यह बताना था कि सेहत के लिए साइकिल चलाना उपयोगी है. एन एस एस स्वयंसेवकों ने साइकिल चलाने के साथ -साथ योगा, जुंबा, स्किपिंग जैसी गतिविधियां में भी बड़े ऊर्जा और उत्साह के साथ भाग लिया. विद्यार्थियों ने स्लो मोशन करते हुए फिट इंडिया मिशन की शुरुआत अपने परिसर में किया. यह कार्यक्रम रंभा कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन के एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ भूपेश चंद के संयोजन में किया गया.

