May 13, 2026

गायत्री परिवार के शिविर में 205 यूनिट रक्त संग्रह

IMG-20260111-WA0005

जमशेदपुर : अखिल विश्व गायत्री परिवार नवयुग दल युवा प्रकोष्ठ एवं प्रज्ञा महिला मण्डल द्वारा डीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस, काशीडीह में राष्ट्रीय युवा दिवस क़े उपलक्ष्य पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. आज पूरे प्रान्त के 19 ज़िलों में एक ही दिन एक साथ यह शिविर आयोजित किया गया.
समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि भाजपा नेता अभय सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रो. एच. पी. शुक्ला (पूर्व प्राचार्य एस पी इंटर कॉलेज परसुडीह), पू ट्रस्टी गायत्री शक्तिपीठ टाटानगर आदरणीय दिनेश सिंह, मानगो पोस्ट ऑफिस क़े पोस्टमास्टर रोहित मरशेल सुरेन एवं गायत्री परिवार क़े वरिष्ठ कार्यकर्त्ता शम्भूनाथ दूबे, राजन गुप्ता एवं रक्तदान अभियान क़े सयोजक संजीव सिन्हा ने शिविर का शुभारंभ किया. शिविर में गायत्री परिवार क़े वरिष्ठ कार्यकर्त्ता रहीं प्रज्ञा महिला मण्डल की बहन स्व. गिरिजा दूबे की स्मृति में भी समर्पित किया गया एवं कार्यकर्ताओं एवं अतिथिओं द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर कुल 205 यूनिट रक्त संग्रह हुआ.

You may have missed