बागबेड़ा की सड़कों पर उतरी पुलिस‚ अपराधियों को चेताया
जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र में डीएसपी तौकीर आलम के नेतृत्व में शुक्रवार को एक विशेष पैदल मार्च का आयोजन किया गया। इस दौरान बागबेड़ा थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव एवं समस्त पुलिस बल भी उपस्थित रहे।
मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बाजार, मुख्य सड़कों और गली मोहल्लों में भ्रमण किया। स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं को भी सुना गया। आम जनता ने भी इस पहल का स्वागत किया और पुलिस प्रशासन की सराहना की।
डीएसपी तौकीर आलम ने कहा कि बागबेड़ा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और पुलिस हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है। थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव ने भी बताया कि क्षेत्र में सुरक्षा के दृष्टिकोण से नियमित गश्त और निगरानी जारी रहेगी।
इस पहल से न केवल पुलिस और जनता के बीच समन्वय बढ़ेगा, बल्कि अपराध नियंत्रण में भी अहम सफलता मिलेगी।
