March 29, 2026

पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन

IMG-20260209-WA0003

जमशेदपुर : भारतीय ओबीसी विचार मंच द्वारा सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के पास कांग्रेस नेता पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया. नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश बताया. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बिहार में विपक्ष की आवाज दबाने के लिए सत्ता पक्ष दमनात्मक कार्रवाई कर रहा है.
नेताओं ने कहा कि पप्पू यादव की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है और पार्टी इसका लगातार विरोध करेगी. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पप्पू यादव भारतीय संसद के चुने हुए जनप्रतिनिधि हैं. उनको आधी रात को इस तरह से गिरफ्तार कर जेल भेजना गलत और घोर निंदनीय है. इसके लिए पूरे देश भर के युवाओं में आक्रोश है. पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा के साथ रेप और मर्डर का पप्पू यादव विरोध कर रहे थे और दोषी को उचित सजा दिलाने की मांग कर रहे थे, इसमें बड़े-बड़े नेता और ऑफिसर के शामिल होने की संभावना है. इसी बात को दबाने और पप्पू यादव के हौसला को कमजोर करने के लिए गिरफ्तारी की गई है. आज के इस विरोध प्रदर्शन में राकेश साहू, राजकुमार यादव, जितेंद्र यादव, विनोद यादव, राजकुमार दास, रमेश शर्मा, गणेश राम, सुभाष कुमार, कुणाल यादव, रंजीत कुमार, मुन्ना यादव आदि शामिल थे.

hemkund-public-school

You may have missed