June 23, 2026

परिश्रम, अनुशासन व सकारात्मक सोच से मिलेगी सफलता

IMG-20260209-WA0002

● श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में बारहवीं के छात्रों का विदाई समारोह

जमशेदपुर : आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में  बारहवीं के छात्रों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह, अकादमिक निदेशक दिलीप कुमार महतो एवं शिक्षकगण  द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ.
इस अवसर पर कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों ने अपने वरिष्ठ साथियों के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिनमें गीत, नृत्य, कविता एवं भाषण प्रमुख रहे. इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया. बारहवीं के छात्रों ने भी रैंप वॉक किया और अपने विद्यालय के अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों एवं विद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया.
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच से वे जीवन में अवश्य सफलता प्राप्त करेंगे. शिक्षक बसंत कुमार महतो ने छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा जीवन के हर क्षेत्र में विद्यालय का नाम रोशन करने की कामना की. मौके पर बारहवीं के छात्रों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया. शिक्षिका पूनम महतो के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.

You may have missed