सर्च न्यूज: सच के साथ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध और वैश्विक संकट के बीच देश की अर्थव्यवस्था और विदेशी मुद्रा भंडार की सुरक्षा के लिए नागरिकों से 5 प्रमुख त्याग करने और किफायत बरतने की अपील की है
एक साल तक सोना न खरीदें: घर में शादी या कोई भी कार्यक्रम होने पर भी एक वर्ष के लिए गैर-जरूरी सोने के आभूषणों की खरीद टाल दें।ईंधन (पेट्रोल-डीजल) की बचत: वाहनों में पेट्रोल और डीजल का उपयोग कम से कम करें और इलेक्ट्रिक वाहन (EV) अपनाएं।
वर्क फ्रॉम होम (WFH) बढ़ाएं: कंपनियों और कर्मचारियों से ईंधन बचाने के लिए फिर से घर से काम करने और वर्चुअल मीटिंग को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।खाने का तेल कम इस्तेमाल करें: देश की बड़ी आयात निर्भरता को देखते हुए भोजन में तेल की खपत घटाने की सलाह दी।
विदेश यात्रा से बचें: देश का पैसा बाहर जाने से रोकने के लिए नागरिकों से कम से कम एक साल तक विदेश घूमने की योजना टालने को कहा।
प्रधानमंत्री को यह अपील क्यों करनी पड़ी ?
विदेशी मुद्रा की बचत: भारत इन चीजों के आयात (Import) पर भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च करता है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस अमल से देश सालाना लगभग $45 अरब डॉलर बचा सकता है।
मिडिल ईस्ट का संकट: ईरान और पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें और आयात खर्च लगातार बढ़ रहे हैं।
बढ़ता आयात बोझ: वित्त वर्ष 2025-26 में भारत ने $134.7 अरब का कच्चा तेल और $72 अरब का रिकॉर्ड सोना आयात किया है।