जन शिकायत निवारण दिवस
उपायुक्त ने नागिरकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी, प्राप्त आवेदनो पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु पदाधिकारियों को किया निर्देशित, कई आवेदनों का मौके पर निष्पादन
उपायुक्त ने प्रत्येक नागरिक को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोगों की बात सुनना केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि प्रशासन की जवाबदेही है। हर जायज़ शिकायत का समाधान हमारी प्राथमिकता है।
जनसुनवाई में विभिन्न प्रखंडों से आए दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक एवं महिलाओं ने भी अपनी समस्याएं साझा कीं, जिन्हें ऑन-स्पॉट निस्तारण के लिए संबंधित कार्यालयों को अग्रसारित किया गया। उपायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि लंबित मामलों की निगरानी नियमित रूप से की जाएगी, और बार-बार शिकायत मिलने की स्थिति में विभागीय उत्तरदायित्व तय किया जाएगा, उन्होने सभी प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिए ।





