February 11, 2026

राज्यस्तरीय जूनियर कबड्डी प्रति. 6-7 को गढ़वा में

IMG-20251205-WA0011

● बालक-बालिका टीम की घोषणा

जमशेदपुर : कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड अंतर्गत गढ़वा जिला कबड्डी संघ द्वारा गढ़वा में आगामी 6 एवं 7 दिसंबर, 2025 को झारखंड राज्यस्तरीय जूनियर अंडर 20 बालक/बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा. इस प्रतियोगिता में भाग लेनेवाले पूर्वी सिंहभूम जिला कबड्डी संघ के चयनित खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की गई. इसमें बालक वर्ग में रौशन कुमार (कप्तान), सोनू कुमार, विशु राज, सागर झा, उमंग साहू, अमृत राज सिंहदेव, रमन कुमार तिवारी, राहुल कुमार, मनमोहन भट्टमिश्रा, विनय कुमार, करण किस्कू, रोहित कुमार, इशाक टॉपनो व पीयूष कुमार तत्स कोच : राजा रणवीर हैं.
वहीं बालिका वर्ग में अंकिता कुमारी (कप्तान), विनीता मुर्मू, प्रियंका कुमारी, ग्लोरी हांसदा, स्वेता कुमारी, अंजली कुमारी महतो, मालो टुडू, निशा कुमारी, रूबी कुमारी, तान्या कुमारी, अंनिया कुमारी, अनन्या घोष, वर्षा कुमारी व गुरबारी मांडी और कोच : राधिका बानरा हैं.