May 13, 2026

डेटन इंटरनेशनल स्कूल में ओलंपियाड परीक्षा

IMG-20251205-WA0000

जमशेदपुर : टाटा-हाता मेन रोड स्थित डेटन इंटरनेशनल स्कूल, तेतला परिसर में राष्ट्रीय स्तर की ओलंपियाड परीक्षा विभिन्न विषयों पर आयोजित की गई. बच्चों ने पहली बार ओएमआर शीट पर परीक्षा दी. स्कूल के उपाध्यक्ष बैद्यनाथ मांडी ने बताया कि यह परीक्षा राजस्थान मिटशुर द्वारा आयोजित थी और देश के कई राज्यों में एक साथ आयोजित की गई थी. इस तरह के प्रतियोगिता परीक्षाओं से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा, आत्मविश्वास एवं ज्ञानवृद्धि को बढ़ाती है. परीक्षा शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से कराई गई. स्कूल प्रबंधन ने सभी अभिभावकों, छात्रों एवं शिक्षकों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया. परीक्षा में इंचार्ज मुनमुन तिर्की एवं शिक्षिका झूमा सरकार, शीलू रे, शिल्पा बेहरा, बरनाली मंडल, शांता करवा, शिल्पी बेहरा, सुनीता सोरेन, मौसमी रंजन, सुष्मिता मांझी, सोनिया माझी आदि ने मुख्य भूमिका निभाई.

You may have missed