March 13, 2026

राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार के जिलाध्यक्ष बने सुजीत

IMG-20260311-WA0015

● कदमा में होली मिलन समारोह

जमशेदपुर : राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन कदमा सामुदायिक भवन में किया गया. मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज वर्मा विशेष रूप से शामिल हुए. उन्होंने नयी कार्यकारिणी को बधाई दी एवं सक्रियता से कार्य करने का सुझाव दिया.
मौके पर राष्ट्रीय संस्थापक प्रमुख रंजीत कुमार बर्मन ने संगठन के बारे में बताया एवं उसके उत्थान की तरीका बताया. कार्यक्रम में संगठज़न के राष्ट्रीय महासचिव किशोर कुमार वर्मा, रा. उपाध्यक्ष उदय प्रसाद वर्मा, रा. कोशाध्यक्ष शिव शंकर प्रसाद, रा. प्रमुख शंकर लाल, कार्तिक नारायण, प्रदेष उपाध्यक्ष राजेष कुमार वर्मा एवं अरूण वर्मा सहित जिला के सदस्य एवं समाज के गणमान्य उपस्थित थे.

जिला कमेटी जमशेदपुर (कार्यकारिणी) इस प्रकार है :
संरक्षक-सुनील कुमार वर्मा, सहदेव वर्मा व शंकर वर्मा. अध्यक्ष-सुजीत कुमार वर्मा. उपाध्यक्ष-गोपाल प्रसाद वर्मा, रतन कुमार वर्मा, पंकज कुमार वर्मा व डोमन वर्मा. महासचिव-राजेश प्रसाद वर्मा, दिलीप कुमार वर्मा व मनोज वर्मा. सचिव-देव प्रसाद, धर्म वर्मा, प्रिंस कुमार वर्मा, जीतेन्द्र प्रसाद वर्मा व दिलीप वर्मा. कोषाध्यक्ष-भोला प्रसाद वर्मा. सह कोषाध्यक्ष-संतोष कुमार सोनी. संगठन सचिव-आशीष प्रसाद वर्मा व अजय कुमार वर्मा.

You may have missed