March 26, 2026

श्रीमद् भागवतगीता की भावपूर्ण प्रस्तुति व उच्चारण की सराहना

IMG-20260208-WA0015

साईं मंदिर में गीता श्लोक प्रतियोगिता में कई विद्यालयों के बच्चे हुए शामिल, मिला पुरस्कार

hemkund-public-school

जमशेदपुर : साईं परिवार के तत्वावधान में टेल्को घोड़ाबांधा स्थित श्री साईंनाथ देवस्थानम में अखिल भारतीय गीता श्लोक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों के 5 से 13 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने भाग लिया. प्रतिभागियों ने श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोकों का शुद्ध उच्चारण, भावपूर्ण प्रस्तुति एवं आत्मविश्वास के साथ पाठ किया, जिसे उपस्थित श्रोताओं ने खूब सराहा. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्वी घोष थीं. कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता मानव जीवन के लिए एक महान मार्गदर्शक ग्रंथ है, जो कर्म, कर्तव्य और आत्मविकास की प्रेरणा देता है. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोडऩे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.
गीता परिवार से आए निर्णायक मंडल के सदस्य रेणु बाला मिश्रा एवं वेंकट राम शर्मा ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन शुद्धता, भावाभिव्यक्ति एवं स्मरण क्षमता के आधार पर किया. समापन समारोह में विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि पूर्वी घोष, साकेत कुमार एवं सुनील सिन्हा ने नकद पुरस्कार, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. साथ ही सभी प्रतिभागियों को मेडल एवं सहभागिता प्रमाण-पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया. इसमें जूनियर वर्ग में प्रथम-साई स्पर्श कैमी, द्वितीय-इपिल मुर्मु तथा तृतीय-मित्रजीत चक्रवर्ती विजेता बने. वहीं सीनियर वर्ग में प्रथम-रिदम भारद्वाज, द्वितीय-अंजलि कुमारी तथा तृतीय-स्नेहा द्विवेदी विजेता बनीं.
इस अवसर पर संगमित्रा बासु पाल एवं अंशु कुमारी को ‘गुरु सम्मान’ से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में साईं परिवार जमशेदपुर के अध्यक्ष अनुप रंजन ने सभी अतिथियों, निर्णायक मंडल के सदस्यों, प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार जताया. कार्यक्रम का संचालन अंशु कुमारी ने किया. आयोजन को सफल बनाने में चेयरमैन राजीव कुमार, नूतन कुमारी, रश्मि नारायण, सी. उदय भाष्कर, दुर्गा घोष, अंजू शाह, रोबिन चक्रवर्ती, शिव प्रसाद शाह, चंद्रशेखर सिंह, रीना सिंह, अशोक कुमार, मीणा देवी, त्रिशा पांडेय एवं श्रीनिवास सहित अन्य सहयोगियों का योगदान रहा.

You may have missed