सीतारामडेरा से 21 को निकलेगी सरहुल शोभायात्रा, हज़ारों होंगे शामिल
● केन्द्रीय सरहुल पूजा समिति की बैठक में लिया गया निर्णय
जमशेदपुर : केन्द्रीय सरहुल पूजा समिति की बैठक सरना भवन, सीतारामडेरा में सुखराम लकड़ा, लाइसेंसी की अध्यक्षता में हुई. इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 21 मार्च को सीतारामडेरा से सरहुल शोभायात्रा हर्षोल्लाष के साथ निकाली जाएगी. इस वर्ष केन्द्रीय सरहुल पूजा समिति की ओर से शोभायात्रा में बेस्ट ड्रेस कोड और बेस्ट अनुशासन का पुरस्कार दिया जायगा.
बताया कि सरहुल शोभायात्रा में लगभग 50 हजार की संख्या में अनुसूचित जाति, जनजाति समुदाय के उराँव, हो, मुण्डा, तुरी, भुईयाँ, मुखी समेत अन्य समाज के महिला, पुरुष, बच्चे, बच्चियों अपने पारम्परिक परिधान एवं वाद्य यंत्रो के साथ शामिल होगें. शोभायात्रा सीतारामडेरा से प्रारम्भ होकर एग्रिको गोलचक्कर, तीन नं० गोलचक्कर, भालुबासा गोलचक्कर,भगवान बिरसा मुंडा साकची गोलचक्कर, बंसत टाकिज रोड, हावड़ा ब्रिज, आरडीटाटा गोलचक्कर, गोलमुरी गोलचक्कर, आकाशद्धीप प्लाजा होते हुए पुनः सीतारामडेरा में समाप्त होगी. शोभायात्रा के मार्ग पर पडनेवाले विभिन्न चौक-चौराहो पर प्रकृतिक और संरक्षित कर सरना झंडा, बैनर भी लगाया जाएगा. बैठक में राकेश उरॉव, सुरा बिरुली, राजन कुजूर, नन्दलाल पातर, राजेश कण्डेयोंग, प्राकश कोया, बुधराम खलको, उपेंद्र बानरा, किशोर लकड़ा, प्रेम सामड, बुधु खलखो, संतोष लकड़ा, लखींद्र लकड़ा, शालू लकड़ा, डिबर पुरती, लाल मोहन जामुदा, रघुनाथ मुंडा, शम्भू मुखी, दुर्गा मुनि, राहुल सांडिल, अनिल गागराई, सोमा कोया, कंचन तिर्की आदि मौजूद थे.
