April 28, 2026

पार्टी फैसले के खिलाफ कार्य करनेवालों पर जल्द गिरेगी ‘गाज’

Chaibasa Goilkera Elephant Attack

Chaibasa Goilkera Elephant Attack

● तिलक पुस्तकालय में मानगो नगर निगम की मेयर का अभिनंदन, कई वरीय पदा. रहे मौजूद

d_jha

जमशेदपुर : जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय, बिष्टुपुर में जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के अध्यक्षता में मानगो नगर निगम की निर्वाचित महापौर सुधा गुप्ता का अभिनंदन समारोह गुरुवार को आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी के. राजू , प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार महतो, ज़िला पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, रामाश्रय प्रसाद, अशोक चौधरी, राकेश्वर पांडे, आनंद बिहारी दुबे, विजय खां, संजीव श्रीवास्तव, राकेश तिवारी, रियाजुद्दीन खान, सहित अनेकों नेताओं ने अभिनंदन समारोह में पहुंचकर निर्वाचित महापौर सुधा गुप्ता का अभिनंदन करते हुए स्वागत किया
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की समर्थित प्रत्याशी सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने अच्छे चुनावी प्रबंधन के कारण जीत हासिल की है. इस अभियान में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सराहनीय योगदान दिया है. अभियान में पूर्व मंत्री बना गुप्ता के किए गए विकास कार्यों को आम जनता ने सराहा और बहुमत से जिताया.
कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता संपर्क अभियान चलाकर चुनाव अभियान को गतिमान बनाया, इसी दौरान कुछ कांग्रेस के नेताओं ने पार्टी फैसले के खिलाफ कार्य किया जिस पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित होना चाहिए. अभिनंदन समारोह में मानगो के वार्ड पार्षद सदस्यों को भी सम्मानित किया गया एवं मोमेंटो प्रदान करके उनके जीत की बधाई दी गई. प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, जिला पर्यवेक्षक, जिला अध्यक्ष ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं, नेताओं एवं लगन से कार्य करने वाले सदस्यों को बधाई देते हुए सराहना की. इस अवसर पर विजय यादव, परितोष सिंह, राज किशोर यादव, जोगेंद्र सिंह यादव, शिवजी यादव, मनोज झा, संजय तिवारी, रजनीश सिंह, आशुतोष सिंह, राकेश साहू, अपर्णा गुहा, उषा सिंह, नलिनी सिन्हा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

You may have missed