SIR: Only one day left:एसआईआर : मैपिंग को मात्र एक दिन शेष, जागरूकता रथ को डीसी ने किया रवाना
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर : मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत छूटे हुए मतदाताओं की मैपिंग सुनिश्चित करने के लिए जिला में विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस क्रम में समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को उपायुक्त राजीव रंजन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मौके पर एसडीएम धालभूम अर्नव मिश्रा, एडीसी अनुराग तिवारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे. जागरूकता रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर मतदाताओं को एसआईआर के संबंध में जागरूक करेगा तथा छूटे हुए मतदाताओं को निर्धारित अवधि के भीतर अपनी मैपिंग कराने के लिए प्रेरित करेगा.उपायुक्त ने कहा कि विशेष अभियान की समाप्ति में अब मात्र एक दिन शेष है. उन्होंने सभी ऐसे मतदाताओं से अपील की जिनकी मैपिंग अब तक नहीं हो सकी है कि वे बिना विलंब अपने संबंधित मतदान केन्द्र अथवा बीएलओ से संपर्क कर 13 जून तक अपनी मैपिंग अवश्य सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का मतदाता सूची में सही एवं अद्यतन रूप से दर्ज होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है. उन्होने सभी नागरिकों से अपील की है कि इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपनी एसआईआर मैपिंग समय पर पूर्ण करा लें.
