March 1, 2026

समाज को मानसिक-सामाजिक गुलामी से मुक्त कराने को चलेगा जन आंदोलन

IMG-20260228-WA0009

सर्वतंत्र ने लांच की वेबसाइट, शहर के विशिष्ट लोग बने सदस्य

जमशेदपुर : शहर में समाज को नई वैचारिक दिशा देनेवाली ‘सर्वतंत्र’ की अवधारणा पर आधारित वेबसाइट का लोकार्पण किया गया. इस अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विशिष्ट नागरिक उपस्थित थे. मौके पर ‘सर्वतंत्र’ के संस्थापक तारानंद सिंह ने बताया कि सर्वतंत्र केवल एक विचार नहीं, बल्कि मानव समाज को हर प्रकार की मानसिक, सामाजिक और वैचारिक गुलामी से मुक्त करने का जनआंदोलन है. इसका उद्देश्य एक ऐसे समाज का निर्माण करना है, जो जागरूक, संगठित और आत्मनिर्भर हो. उम्मीद जताई कि ‘सर्वतंत्र’ मानव को आत्मचिंतन, सामाजिक सहभागिता और सकारात्मक सोच की ओर ले जाने का सशक्त माध्यम बनेगा.
उन्होंने बताया कि इस वेबसाइट के माध्यम से आम नागरिक सर्वतंत्र की अवधारणा, उसके सिद्धांतों, उद्देश्यों एवं गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे. साथ ही लोग अपने सुझाव और विचार साझा कर इस आंदोलन को और अधिक सशक्त बना सकेंगे. इस अवसर पर सर्वतंत्र से जुड़े कई सदस्यों की भी औपचारिक घोषणा की गई, जिनमें विनोद कुमार वर्मा (अध्यक्ष, नागरिक अधिकार सुरक्षा समिति), हरभजन सिंह (उपाध्यक्ष, नागरिक अधिकार सुरक्षा समिति), अरुण भगत (मिस्टर एशिया बॉडीबिल्डर), दत्ता राव (समाजसेवी), अशोक मिश्रा (समाजसेवी) आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं. सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे सर्वतंत्र की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाकर इसे एक सशक्त जनआंदोलन का रूप देंगे.