March 29, 2026

संजीव के नाम की घोषणा होते ही ढोल-नगाड़ा बजाकर अभिनंदन

IMG-20260110-WA0010

भाजपा महानगर अध्यक्ष के साथ प्रदेश परिषद सदस्यों के नामों की भी घोषणा

hemkund-public-school

जमशेदपुर : भाजपा महानगर के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष के रूप में शनिवार को पार्टी कार्यालय में संजीव सिन्हा के नाम की औपचारिक घोषणा की गई. यह घोषणा जिला चुनाव अधिकारी सह प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह एवं चुनाव पर्यवेक्षक सह पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने की. मौके पर प्रदेश परिषद सदस्यों के रूप में पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिंह तथा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुचिराम बाउरी के नामों की भी घोषणा की गई. इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ विभिन्न मंडलों से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे. वरीय नेतागणों के साथ विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं हजारों कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का फूल-माला, अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया एवं शुभकामनाएं दी.
श्री सिन्हा के नामों की घोषणा के बाद उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से उनके एग्रिको स्थित आवासीय कार्यालय में मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. इस अवसर पर संजीव सिन्हा के साथ कई जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष भी मौजूद रहे. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने संजीव सिन्हा एवं जिला पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा भी की. उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त करने, कार्यकर्ताओं में ऊर्जा और समन्वय बनाए रखने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया.

पार्टी की नीति-सिद्धांत का विस्तार प्राथमिकता
नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कह कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, वे उसपर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और तन्मयता से खरा उतरने का प्रयास करेंगे. कहा कि सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान, पार्टी की नीति, सिद्धांत और विचारधारा का विस्तार तथा संगठनात्मक मजबूती उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी.

You may have missed