May 13, 2026

खेलकूद के आयोजनों से कायम होती है एकता व अनुशासन

IMG-20260110-WA0011

झामुमो नेता उतरे क्रिकेट के मैदान में, शिबू सोरेन मेमोरियल कप का फाइनल रविवार को

जमशेदपुर : दिशोम गुरु शिबू सोरेन मेमोरियल कप क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ शनिवार को स्थानयी को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में हुआ. इसका उद्घाटन झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने किया. इस खेल महाकुंभ में राज्य के कैबिनेट मंत्री दीपक बिरुआ, विधायक मंगल कालिंदी, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी और पूर्व सांसद सुमन महतो शामिल हुए. अतिथियों ने मैदान में उतरकर खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया और उनका हौसला बढ़ाया.
मुख्य अतिथि दीपक बिरुआ ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए जरूरी है, बल्कि यह अनुशासन और टीम भावना भी सिखाता है. ऐसे आयोजनो से संगठन में अनुशासन और एकता बनाई जा सकती है. कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज यादव, प्रमोद लाल, शेख बदरुद्दीन, महावीर मुर्मू, इंद्रजीत घोष, विक्टर सोरेन, सागेन पूर्ति, वीरसिंह सुरेन, अंकित सिंह, रणधीर मंडल, कमलजीत गिल, लाल्टू महतो, राजा सिंह प्रो. चंद्रशेखर महतो, विजय महतो सहित सभी 16 प्रखंडों के पदाधिकारी सक्रिय रहे.

16 प्रखंडों की टीमें ले रही हैं हिस्सा
इस मेमोरियल कप में कुल 16 प्रखंडों की टीमों ने अपनी भागीदारी की है. आज के खेल में डुमरिया, पोटका, पटमदा, गुड़ाबांदा, जमशेदपुर, घाटशिला प्रखंड के अलावा चाकुलिया नगर पंचायत, जुगसलाई नगर परिषद ने अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर क्वार्टरफाइनल में अपना स्थान बना लिया. वे पुन: कल, 11 जनवरी को खेलेंगे. खेल के समापन समारोह में मुख्य अतिथि पश्चिम सिंहभूम की सांसद जोबा माझी शामिल होंगी.

You may have missed