March 29, 2026

संस्था को और बेहतर बनाने के लिये सदस्यों ने दिये सुझाव

IMG-20260208-WA0013

टेल्को थीम पार्क में पोद्दार वैश्य कल्याण समिति का वनभोज, खूब हुई मस्ती

hemkund-public-school

जमशेदपुर : टेल्को स्थित थीम पार्क में पोद्दार वैश्य कल्याण समिति का वनभोज सह पारिवारिक मिलन समारोह समिति अध्यक्ष अरुण पोद्दार की अध्यक्षता में हुई. कार्यक्रम संचालन के दौरान महामंत्री श्रीकांत देव ने संस्था के क्रियाकलापों का जिक्र करते हुए समिति के रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया में प्रगति को साझा किया. सदस्यों ने कई सकारात्मक सुझाव दिए और संगठन के प्रति समर्पित होने की बात कही गई. कार्यक्रम में बच्चे बच्चियों व महिलाओं के लिए कई तरह के खेलकूद आयोजित की गए जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय प्रतिभागी को पुरस्कृत किया गया. पुरस्कार पानेवालों में आस्था, प्रियांश, आस्था कुमारी, रिया, रिया, अनीश, आस्था, अंजलि, आरती, प्रियांश, मीठी, अनीश, मोहित और अनीसा के नाम शामिल है.
लॉटरी के माध्यम से ईयर ऑफ़ द फस्र्ट कपल के रूप में रामउदगार पोद्दार-मौसमी पोद्दार चुने गए. कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक शंकर पोद्दार, रामलखन पोद्दार, देवनारायण पोद्दार, संजीव पोद्दार, अजय पोद्दार, नीरज नागेंद्र, मनोज पोद्दार, श्याम पोद्दार, रूपेश पोद्दार, राम उदगार पोद्दार, गणेश कुमार, जितेंद्र सेन पोद्दार, उमेश पोद्दार, वीना पोद्दार, राजकुमारी देवी, पूनम पोद्दार, सुबोध पोद्दार, संजय पोद्दार, अभिषेक गांधी, परमेश्वर पोद्दार, संदीप पोद्दार, बबीता कुमारी, सुषमा, सुशील पोद्दार आदि मौजूद थे.

You may have missed