February 10, 2026

स्पर्धा लर्निंग प्लेटफॉर्म ऐप पर जेटेट कोर्स का शुभारंभ

IMG-20260209-WA0001

जमशेदपुर : स्पर्धा प्रकाशन के कार्यालय में स्पर्धा लर्निंग प्लेटफॉर्म ऐप पर जेटेट/सीटेट एवं बीटेट परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष कोर्स का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर शिक्षा जगत एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई प्रतिष्ठित अतिथि उपस्थित रहे. कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में रिटायर्ड एडिशनल कमिश्नर (जीएसटी) राजेश कुमार, एजुकेशन डिपार्टमेंट के रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर एस.एन. ओझा, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका शिप्रा मिश्रा तथा सहायक वन संरक्षक अमित कुमार चौधरी शामिल थे.
फैकल्टी मेंबर के रूप में ‘कैरियर अड्डा’ के निदेशक अनुभव जायसवाल, कोर्स डायरेक्टर बीना कुमारी, साइंस फैकल्टी सिद्धार्थ सागर, इंग्लिश फैकल्टी प्रिया पॉल तथा मैथ्स फैकल्टी राज दास भी मंचासीन रहे.
कार्यक्रम के दौरान स्पर्धा प्रकाशन के डायरेक्टर अजय कुमार ने कोर्स की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह प्लेटफॉर्म प्रतियोगी छात्रों को कम लागत में उच्च गुणवत्ता वाली अध्ययन सामग्री एवं लेक्चर वीडियो उपलब्ध कराएगा. कार्यक्रम का समन्वयन स्पर्धा प्रकाशन की पब्लिशर एवं ओनर प्रियंका वर्मा ने किया. उन्होंने बताया कि इस डिजिटल पहल का उद्देश्य दूरदराज़ क्षेत्रों तथा छोटे शहरों के विद्यार्थियों तक सुलभ एवं प्रभावी शैक्षणिक संसाधन पहुँचाना है.
उपस्थित अतिथियों ने अपने संबोधन में विश्वास व्यक्त किया कि स्पर्धा लर्निंग प्लेटफॉर्म भविष्य में एक सशक्त शैक्षणिक माध्यम के रूप में स्थापित होगा और शिक्षक पात्रता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हजारों छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान करेगा. इस अवसर पर स्पर्धा प्रकाशन की एडिटोरियल टीम एवं टेक्निकल टीम के सभी सदस्य भी मौजूद रहे.