March 29, 2026

देवघर में राजकीय श्रावणी मेला का समापन

IMG-20250809-WA0051

बैद्यनाथ धाम में स्पर्श पूजा की शुरुआत

सर्च न्यूज , सच के साथ : देवघर : बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में एक माह तक चलने वाले राजकीय श्रावणी मेला के अंतिम दिन मेला के सफलतापूर्वक समापन को लेकर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा की, जिसके पश्चात अर्घा हटाया गया. अर्घा हटने के पश्चात सरदार पंडा ने उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा को पूरे विधि-विधान के साथ बाबा बैद्यनाथ की षोडशोपचार विधि से पूजा कराई, जिसके बाद उपायुक्त ने मेला के सफल व बेहतर तरीके से संपन्न होने के लिए बाबा काे नमन कर आभार जताया. साथ ही पूजा के बाद माँ तारा मंदिर से उपायुक्त ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया.इस दौरान उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, बाबा मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, सहायक मंदिर प्रभारी संतोष कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, डीएमएफटी की टीम के साथ जिला स्तर के सभी अधिकारी, कर्मी आदि उपस्थित थे.

hemkund-public-school

You may have missed