समूह गीत प्रतियोगिता में शामिल हुए 246 प्रतिभागीतुलसी भवन में हुआ आयोजन
सर्च न्यूज़ सच के साथ : जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान सभागार में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय विद्यालयी छात्र-छात्राओं के लिये देशभक्ति समूह गीत एवं नृत्य प्रतियोगिता के अन्तर्गत आज समूह गीत प्रतियोगिता सम्पन्न हुई. प्रतियोगिता में शहर के 23 विद्यालयों से कुल 246 प्रतिभागी शामिल हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवा भारती के महानगर अध्यक्ष राज कुमार सिंह के संग संस्थान के न्यासी अरुण कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष रामनन्दन प्रसाद, महासचिव डा. प्रसेनजीत तिवारी, कोषाध्यक्ष विमल कुमार जालान, कार्यकारिणी के प्रसन्न वदन मेहता ने किया.प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में नूपुर गोस्वामी, राजेन्द्र साह ‘राज’ एवं नीलाम्बर चौधरी शामिल रहे.
