March 29, 2026

स्टॉल संख्या 110 पर कश्मीरी हस्तशिल्प की अनूठी प्रदर्शनी

IMG-20251202-WA0009

गोपाल मैदान में चल रहा स्टेट हैंडलूम एक्सपो

hemkund-public-school

जमशेदपुर : बिष्टुपुर गोपाल मैदान आगामी 14 दिसंबर तक चलनेवाले झारक्राफ्ट द्वारा आयोजित ‘स्टेट हैंडलूम एक्सपो’ में देशभर के पारंपरिक हस्तशिल्प एवं हैंडलूम उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है. इस वर्ष एक्सपो का विशेष आकर्षण जम्मू-कश्मीर से आए कारीगरों द्वारा लगाया गया स्टॉल संख्या 110 है, जहां कश्मीरी हैंडलूम की उत्कृष्ट विरासत को करीब से देखने और खरीदने का अवसर मिलता है. स्टॉल नं. 110 में नारवारा एवं राजेकदल (श्रीनगर) के कारीगरों द्वारा निर्मित पारंपरिक कश्मीरी वस्त्रों का भव्य संग्रह प्रदर्शित की गई है. इसमें प्रमुख रुप से पश्मीना शॉल, कश्मीरी साडिय़ां व आकर्षक स्टोल सहित अन्य हस्तनिर्मित वस्त्र शामिल है.
कारीगरों द्वारा बनाए गए इन उत्कृष्ट उत्पादों की कीमत 1,000 से लेकर 2,50,000 रु. तक है, जो उनकी बारीक शिल्पकला और पारंपरिक कढ़ाई की श्रेष्ठता को दर्शाती है. एक्सपो में आगंतुकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए स्टॉल पर डिजिटल पेमेंट की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है. झारक्राफ्ट का यह आयोजन पारंपरिक शिल्प संरक्षण, स्थानीय एवं राष्ट्रीय कारीगरों के सशक्तिकरण तथा स्वदेशी वस्त्रों के प्रोत्साहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. जिला प्रशासन का शहरवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में एक्सपो पहुंचें और देश की समृद्ध हस्तशिल्प विरासत को अपना समर्थन दें.

You may have missed