May 13, 2026

बंग बंधु : प्रकाश मुखर्जी को सौंपी गई जिले की कमान

IMG-20251202-WA0003

बिष्टुपुर गोपाल मैदान में 1 फरवरी को भव्य रुप से आयोजित होगा बंगीय उत्सव

जमशेदपुर : राज्य के बांग्लाभाषियों को संगठित करने के उद्देश्य से संस्था ‘बंग बंधु’ की बैठक बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन में हुई, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष अपर्णा गुहा व महासचिव उत्तम गुहा ने की. इस दौरान सर्वसम्मति से पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी का गठन किया गया, जिसमें पेट्रन के रूप में रबीन्द्रनाथ दास (बहरागोड़ा) और चित्तोरंजन दास (पोटका) को मनोनीत किया गया. साथ ही सलाहकार सुबोध गोराई, अध्यक्ष प्रकाश मुखर्जी, कार्यकारी अध्यक्ष एस के माइति (बहरागोड़ा), देबजीत सरकार, तोतन दत्ता, महासचिव बाबूलाल चक्रवर्ती, कोषाध्यक्ष सौरव चटर्जी और सह-कोषाध्यक्ष प्रणब बराट सहित अन्य पदाधिकारियों का चयन किया गया.
इसके उपरांत बंगीय उत्सव समिति की बैठक में झारखंड में बांग्ला भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु राज्यस्तरीय बंगीय उत्सव 2026 आयोजित करने का निर्णय लिया गया. समिति के अनुसार उक्त उत्सव आगामी 1 फरवरी को बिष्टुपुर गोपाल मैदान में सुबह 10 बजे से शुरू होगा. आयोजन का उद्देश्य बांग्ला भाषा, सांस्कृतिक धरोहर, लोककला और पारंपरिक कलाओं को एक मंच प्रदान करना है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों से आए कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे. बैठक में शुभंकर चटर्जी, इंद्रजीत घोष, पूरबी घोष, अपर्णा गुहा, उत्तम गुहा, अमित मैती, अशोक दत्ता, सुभाष सिंह रॉय, बिनोद दे, उत्थान मुखर्जी, प्रणब सरकार सहित कई सदस्य उपस्थित थे.

You may have missed