सुधा-बन्ना पहुंचे शिव श्याम मंदिर, लिया आशीर्वाद
जमशेदपुर : मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने साकची बाजार स्थित श्री शिव श्याम मंदिर पहुंचकर भोलेनाथ और श्याम बाबा का दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया. पूजा-अर्चना के दौरान उन्होंने स्वच्छ, सुरक्षित, शिक्षित और समृद्ध मानगो के निर्माण की कामना की. इस अवसर पर मंदिर कमिटी ने सुधा व बन्ना गुप्ता को फूलों का गुलदस्ता और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया.
सुधा ने कहा कि श्याम बाबा के आशीर्वाद से यह जीत मेरी नहीं, बल्कि मानगो के हर नागरिक की जीत है. उन्होंने जनता द्वारा जताए गए विश्वास को विकास, पारदर्शिता और सेवा के माध्यम से सार्थक करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम का संचालन उमेश साह ने किया. मौके पर मंदिर कमिटी के अध्यक्ष गिरधारी लाल खेमका, ओम प्रकाश रिंगसिया, कमल चौधरी, गौरव जवानपुरिया, महावीर अग्रवाल, शंकरलाल अग्रवाल और मंदिर कमिटी की महिला सदस्य उपस्थित थीं.
