रायरंगपुर महिला महाविद्यालय में मना स्वनक्षत्र दिवस, छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुति
रायरंगपुर। रायरंगपुर महिला महाविद्यालय में गुरुवार को 45वां स्वनक्षत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रविशंकर सत्पथी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में मयूरभंज के सांसद श्रीयुक्ता नवचरण माझी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को मेहनत और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि रायरंगपुर उप जिलाधिकारी श्रीयुक्ता सौम्यरंजन प्रधान ने छात्राओं को भावी करियर के लिए मार्गदर्शन दिया। श पत्रकार श्री रवींद्र कुमार पटनायक ने मुख्य वक्ता के रूप में सामान्य ज्ञान विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया।

