टाटा पावर और भूटान की ड्रुक ग्रीन में ऐतिहासिक समझौता, 5000 MW स्वच्छ ऊर्जा और कौशल विकास पर बनी सहमति।
सर्च न्यूज : सच के साथ: भारत की दिग्गज बिजली कंपनी टाटा पावर और भूटान की एकमात्र सरकारी बिजली उत्पादक कंपनी ड्रुक ग्रीन पावर कॉर्पोरेशन (DGPC) ने भूटान में 5,000 मेगावाट (MW) क्षमता की स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं के विकास को बढ़ावा देने के लिए एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। भूटान की राजधानी थिम्पू में आयोजित इस हस्ताक्षर समारोह में भूटान के माननीय प्रधानमंत्री ल्योंचेन त्शेरिंग तोबगे विशेष रूप से उपस्थित थे। इस रणनीतिक साझेदारी के तहत दोनों कंपनियां मिलकर भूटान में बड़े पैमाने पर नवीकरणीय ऊर्जा प्रोजेक्ट्स के निर्माण, संचालन और रखरखाव के लिए एक अत्यधिक कुशल और भविष्य के लिए तैयार स्थानीय कार्यबल (वर्कफोर्स) तैयार करेंगी।
