Tata Steel कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा उछाल?… ₹20 हजार तक बढ़ सकती है महीने की कमाई
टाटा स्टील और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच चल रही वेज रिवीजन वार्ता अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है। सूत्रों की मानें तो जून के मध्य तक नया समझौता हो सकता है, जिससे हजारों कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इजाफा होने की उम्मीद है।
सबसे बड़ी राहत NS Grade कर्मचारियों को मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से उनकी मांगों को लेकर चल रही बातचीत में प्रबंधन ने सकारात्मक रुख दिखाया है। प्रस्ताव के अनुसार Variable DA को ₹3 प्रति पॉइंट से बढ़ाकर ₹4.50 प्रति पॉइंट किया जा सकता है।
सूत्रों के मुताबिक यह वेज एग्रीमेंट 7 साल के लिए लागू होगा। लेकिन इसके पीछे कंपनी की भविष्य की बड़ी चुनौतियां भी जुड़ी हैं। 2030 तक टाटा स्टील की कई बड़ी लौह अयस्क खदानों की लीज खत्म होने वाली है। अगर नवीनीकरण में दिक्कत आई, तो उत्पादन लागत 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ सकती है।
इसी वजह से कंपनी और यूनियन पहले ही कर्मचारियों की संख्या को नियंत्रित करने पर सहमत हो चुके हैं। अब सबकी नजर आने वाली बैठक और अंतिम समझौते पर टिकी है, क्योंकि यह फैसला सीधे हजारों परिवारों की आर्थिक स्थिति बदल सकता है।
