टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत की माता की याद में फल वितरण
● मानव सेवा के जरिए कैंसर रेस्ट हाउस में अर्पण की श्रद्धांजलि
जमशेदपुर : प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन (टीम पीएसएफ) के निदेशक अरिजीत सरकार ने अपनी माता को खोने के छठे दिन पूरे परिवार संग एमटीएमएच कैंसर अस्पताल (बिस्टुपुर) के समीप स्थित रेस्ट हाउस में रह रहे मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच फलों का वितरण किया. इसके माध्यम से उन्होंने सिर्फ मां के बताए रास्ते पर चल, निरंतर मानव सेवा को जारी रखने का संदेश दिया. ऐसे ही मानव कल्याणकारी कार्य के जरिए उन्होंने अपनी माता स्व. नीला सरकार को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर परिवार के सदस्यों में अभिजीत सरकार, अरिजीत सरकार, पुत्रवधू वैशाखी सरकार, स्नेहा सरकार, पोती अनामिका सरकार, पोता अनिरुद्ध सरकार, रंजित सरकार, टीम पीएसएफ से रवि शंकर, उत्तम कुमार गोराई, किशोर साहू आदि उपस्थित थे.
