June 2, 2026

टेल्को प्रखंड कांग्रेस कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

Screenshot_20260602_204155_WhatsApp

सर्च न्यूज: सच के साथ: दिनांक 01 जून 2026 (सोमवार) को टेल्को प्रखंड कांग्रेस कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक टेल्को प्रखंड अध्यक्ष श्री राजेश कुमार एवं टेल्को कॉलोनी मंडल अध्यक्ष श्री देबाशीष घोष की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में टेल्को प्रखंड प्रभारी श्री गुरदीप सिंह जी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।बैठक में संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आम जनता को कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा से जोड़ने के विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने तथा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने का संकल्प लिया।बैठक में झारखंड में शीघ्र प्रारंभ होने वाली SIR प्रक्रिया को लेकर भी चर्चा हुई। इस दौरान इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि क्षेत्र का कोई भी पात्र व्यक्ति “अनमैप्ड” न रह जाए तथा सभी लोगों तक पहुंच बनाकर उन्हें इस प्रक्रिया से जोड़ा जाए।इसके अतिरिक्त टेल्को क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी का एक स्थायी कार्यालय खोलने का प्रस्ताव भी प्रखंड प्रभारी श्री गुरदीप सिंह जी के समक्ष रखा गया। प्रस्ताव का उद्देश्य क्षेत्र की जनता को अपनी समस्याएं एवं जनहित से जुड़े मुद्दे रखने के लिए एक सुलभ मंच उपलब्ध कराना है, ताकि टेल्को प्रखंड एवं मंडल कांग्रेस कमिटी उनके समाधान हेतु प्रभावी पहल कर सके।बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का संकल्प व्यक्त किया।

You may have missed