October 19, 2025

झारखंड की दीदियाँ बन रही आत्मनिर्भर, करणपुरा में सखी मंडल द्वारा संचालित आटा उत्पादन केंद्र का हुआ निरीक्षण

kalpana

गाँडेय विधानसभा क्षेत्र के करणपुरा पंचायत में सखी मंडल की महिलाओं द्वारा संचालित आटा उत्पादन केंद्र का निरीक्षण किया गया। यह केंद्र झारखंड सरकार की अबुआ सरकार योजना के अंतर्गत संचालित हो रहा है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।

राज्य सरकार के प्रयासों और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं, बल्कि स्वरोजगार की दिशा में भी लगातार आगे बढ़ रही हैं। आटा उत्पादन केंद्र का संचालन पूरी तरह सखी मंडल की दीदियों द्वारा किया जा रहा है, जहां वे न सिर्फ उत्पादन बल्कि विपणन और प्रबंधन का कार्य भी खुद कर रही हैं।

यह पहल महिलाओं को सामाजिक व आर्थिक स्तर पर सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति दे रही है। निरीक्षण के दौरान स्थानीय प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी दीदियों के कार्य की सराहना की और आगे हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।