रुपुषकुंडी में तीन दिवसीय हिंदू धर्म शिक्षा संस्कृति सम्मेलन का समापन
You said:
चाकुलिया। प्रखंड स्थित सरडीहा पंचायत के रुपुषकुंडी गांव में आयोजित तीन दिवसीय हिंदू धर्म शिक्षा संस्कृति सम्मेलन एवं संन्यासी मेला का शनिवार को विधिवत समापन हो गया। समापन के अवसर पर सुबह से ही संन्यासी देव की पूजा-अर्चना की गई।
इसके पश्चात हिंदू धर्म शिक्षा संस्कृति सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विश्व शांति यज्ञ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष चंडी चरण साधु, कोषाध्यक्ष दीनबंधु दे, सचिव लालटू घटुआरी सहित केशव चंद्र घटवारी, संतोष दे, अभि घटवारी, आलोक दे, कार्तिकेश्वर दे, ससधर नायक, रंजीत नायक, नयन दे, कालीपद नायक, रतु नायक, गोपाल नायक, राजू साधु, विष्णु नायक समेत अनेक गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।
