June 30, 2026

Tinplate Gurudwara: टिनप्लेट गुरुद्वारा में श्रद्धा के साथ मनाया गया गुरु हरगोबिंद साहिब जी का प्रकाश पर्व

IMG-20260630-WA0008

सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर:सिख पंथ के छठे गुरु, ‘सच्चा पातिशाह’ श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी का पावन प्रकाश पर्व आज टीनप्लेट गुरुद्वारा में पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में विशेष दीवान सजाए गए, जहाँ कीर्तन और गुरबाणी के जरिए संगत ने गुरु चरणों में हाजिरी लगाई।गुरु साहिब के जीवन पर प्रकाश डालते प्रधान श्री सुरजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने ही सिख पंथ में ‘मीरी और पीरी’ (सांसारिक और आध्यात्मिक शक्ति) की दो तलवारें धारण कीं और समाज को ‘संत-सिपाही’ का रूप दिया। अमृतसर में ‘श्री अकाल तख्त साहिब’ का निर्माण और ग्वालियर के किले से 52 राजाओं को आजाद कराना उनके जीवन के महान अध्याय हैं।

बाबा बुड्ढा जी के वरदान की याद में बंटा विशेष लंगर

इस समागम का सबसे विशेष आकर्षण यहाँ परोसा गया पारंपरिक लंगर रहा। इस पावन दिन पर संगत को प्रसाद के रूप में मिस्सी रोटी, कच्ची लस्सी, अचार और कच्चा प्याज परोसा गया। इतिहास के अनुसार, जब गुरु जी की माता, माता गंगा जी आशीर्वाद लेने बाबा बुड्ढा जी के पास गई थीं, तो वे यही सादा भोजन लेकर गई थीं। बाबा बुड्ढा जी ने प्याज को मुक्के से तोड़ते हुए वरदान दिया था कि उनके घर एक ऐसा बलवान पुत्र जन्म लेगा जो अन्याय का नाश करेगा। इसी याद में आज यह विशेष लंगर बरताया गया।

प्रमुख लोगों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरुद्वारा कमेटी का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर मुख्य रूप से अध्यक्ष सुरजीत सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष गुरु चरण सिंह बिल्ला ,पटना साहिब के महासचिव इंद्रजीत सिंह, पूर्व ग्रंथि बाबा ठाकर सिंह, महासचिव जसपाल सिंह, कोषाध्यक्ष बलजीत सिंह संधू, , कुलवंत सिंह पहलवान, सतनाम सिंह तन्नू, चेयरमैन परविंदर सिंह सोहेल, चरणजीत सिंह गांधी, करमजीत कम्बे, जोगिंदर सिंह, कुलवंत सिंह, सुरेंद्र सिंह शिंदे, नौजवान सभा के अध्यक्ष अमरीक सिंह,स्त्री सभा और नौजवान सभा का सहयोग रहा l

You may have missed