बिरसा युवा मंच द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
पर्यावरण की रक्षा हमारा कर्त्तव्य, आगे आये युवा |
राजीव रंजन सिंह ( पूर्व डी आई जी )
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक पहल करते हुए बिरसा युवा मंच द्वारा आज सोनारी के पंचवटीनगर एवं ग्वाला बस्ती में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत मंच के सदस्यों एवं स्थानीय युवाओं द्वारा फलदार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का संचालन सुखदेव सिंह ने किया।
अतिथि के रूप में समाजसेवी शिवशंकर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पौधा को अपने परिवार के सदस्य के रूप में ध्यान रखना चाहिए,क्योंकि यह जीवनदायिनी है। सभी युवाओं से उन्होंने अपील किया कि वृक्षारोपण के बाद उस वृक्ष का भी ध्यान रखना जरूरी है।
सोनारी के दो स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया जिसमें सोनारी ग्वाला बस्ती में प्रमुख रूप से अमित गिरी और पंचवटीनगर में अनंत पांडे के देख रेख में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से बिरसा युवा मंच के सेवानिवृत अधिकारी मदन मोहन सिंह,रमाकांत सिंह, घनश्याम गोस्वामी, रवि कुमार ,यशवीर सिंह, अनिल सिंह, विश्वजीत सिंह, अशोक सिंह मुंडा, शैलेश कुमार,अविनाश कुमार, कृष्ण कुमार सिंह,आदित्य साहू एवं अन्य लोग सम्मिलित हुए।





