February 12, 2026

पश्चिमी सिंहभूम जिले में “एक पेड़ मां के नाम अभियान-2.0” के तहत 15 अगस्त तक सभी स्कूलों में 98,655 पौधों के रोपण का लक्ष्य

20250807_181247

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक महत्त्वाकांक्षी पहल शुरू की गई है। जिले के उपायुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, “एक पेड़ मां के नाम अभियान-2.0” के तहत 15 अगस्त 2025 तक जिले के सभी सरकारी स्कूलों में 98,655 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

यह जानकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में दी गई, जो 5 जून से 30 सितंबर 2025 तक चलने वाले विशेष वृक्षारोपण अभियान का हिस्सा है। इस अभियान को वन प्रमंडल के समन्वय में संचालित किया जा रहा है।

बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी स्कूलों में निर्धारित समय-सीमा के भीतर पौधारोपण कार्य को सुनिश्चित और सफलतापूर्वक पूरा किया जाए।इस अभियान का उद्देश्य सिर्फ वृक्षारोपण ही नहीं, बल्कि पर्यावरण के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता और भावनात्मक जुड़ाव पैदा करना है।

“एक पेड़ मां के नाम” पहल के जरिए छात्र अपनी माताओं को समर्पित पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण को व्यक्तिगत जिम्मेदारी के रूप में अपनाएं।बैठक में जिले के सभी प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे और अभियान की समीक्षा के लिए अगली बैठकों की योजना भी बनाई गई है।